पांच लाख का गुटका व वैन जब्त
संवाद सूत्र मिहिजाम(जामताड़ा) बंगाल से चोरी-छिपे प्रतिबंधित पान मसाला गुटका झारखंड में खप
संवाद सूत्र, मिहिजाम(जामताड़ा): बंगाल से चोरी-छिपे प्रतिबंधित पान मसाला, गुटका झारखंड में खपाया जा रहा है। वाहनों से सड़क मार्ग के जरिए इसे बंगाल से झारखंड के जिलों में भेजा जाता है। यह खुलासा मंगलवार को सीमा स्थित कानगोई चेक पोस्ट पर प्रतिबंधित गुटका से लदा पिकअप वाहन (जेएच 10 एक्स 7414) की जांच में हुआ। मिहिजाम पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। तत्काल वाहन को जब्त करने के साथ चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के के बाद पुलिस ने वाहन चालक करमाटांड़ निवासी आरिफ अंसारी व खलासी एनुल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल कि ओर से गुटखा से लदा पिकअप वाहन को तिरपाल से ढक कर झारखण्ड सीमा में प्रवेश कराया जा रहा था। पुलिस ने वैन रोकवाकर जांच की। पिकअप वाहन में विभिन्न कम्पनी का गुटका, तम्बाकू के पॉकेट को बोरियों में बांध कर रखा गया था। प्रतिबंधित पान मसाला कई कुट के कार्टून में भी पैक किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाजार में इसका मूल्य लगभग पांच लाख आंकी जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि गुटखा आसनसोल से करमाटांड़ ले जाया जा रहा था। झारखण्ड में गुटका प्रतिबंधित होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित गुटका से लदा पिक अप वाहन के साथ चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गुटखा का खेप आसनसोल से करमाटाड़ ले जाया जा रहा था।